शैक्षणिक कैलेंडर क्या है?
कई विद्यार्थी ऐसे होते हैं। जिन्होंने शैक्षणिक कैलेंडर का नाम पहली बार सुना होता है। वे नहीं जानते कि शैक्षणिक कैलेंडर किसे कहते हैं। शैक्षणिक कैलेंडर एक प्रकार का शिक्षा से संबंधित कैलेंडर होता है जिसमें आपको यह बताया जाता है कि प्रत्येक माह आपको क्या क्या सिलेबस पढ़ना व कवर करना है। शैक्षणिक कैलेंडर में यह भी दर्शाया जाता है कि आप के टेस्ट कब होंगे और आपकी परीक्षाएं कब होंगी और आप का अवकाश कब रहेगा।
शैक्षणिक कैलेंडर क्या हर वर्ष जारी होता है?
जी हां दोस्तों शैक्षणिक कैलेंडर हर वर्ष जारी किया जाता है। ताकि आप अपनी परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सके और आप अपने अवकाश की जानकारी भी ले सकें आपको कितना सिलेबस कब पढ़ना है यह सब स्पष्ट हो सके।
शैक्षणिक कैलेंडर कब जारी किया जाता है?
शैक्षणिक कैलेंडर हर वर्ष शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होते ही जारी कर दिया जाता है। जैसे कि इस वर्ष भी शैक्षणिक सत्र-2026-27 शुरू होते ही जारी कर दिया गया है। जिसमें जुलाई से लेकर मार्च तक का शैक्षणिक सत्र बताया गया है। एमपी बोर्ड ने अपना 2026-27 का नया शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
शैक्षणिक कैलेंडर के क्या-क्या लाभ हैं?
* शैक्षणिक कैलेंडर से आपको आपके अवकाश का पता चल जाता है।
* किस मंथ में आपको कितना सिलेबस पढ़ना है और कवर करना है इसका पता चल जाता है।
* आप की परीक्षाओं के बारे में आपको पता चल जाता है।
* आपके कब-कब टेस्ट होंगे इसका पता भी आपको शैक्षणिक कैलेंडर के द्वारा लग जाता है।
* शैक्षणिक कैलेंडर से आपको तैयारी करने में बहुत आसानी हो जाती हैं और यह आपकी मदद में कारगर साबित होता है।
MP Board Education Calendar 2026-27
मध्यप्रदेश लोकसेवा शिक्षण संचनालय द्वारा सभी छात्रों के लिए जो कि कक्षा 9th से 12th में अध्ययनरत हैं उन सभी के लिए नए calendar को जारी किया गया है जिसके माध्यम से छात्रों को उनके परीक्षा में सहायता प्राप्त होती है। यह calendar सभी छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं।
शैक्षणिक कैलेंडर को प्राप्त कैसे करें।
दोस्तों शैक्षणिक कैलेंडर को प्राप्त करना बहुत ही आसान है नीचे प्राप्त करें के ऑप्शन पर क्लिक करें और शैक्षणिक कैलेंडर को प्राप्त करें।
Download Pdf